रायपुर। आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की। जारी लिस्ट के अनुसार गोपाल साहू को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही अन्य पदों पर भी नियुक्तियां की गई हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद पार्टी का यह पहला बड़ा कदम है।

इस सूची के अनुसार जसबीर सिंह को प्रदेश महासचिव (संगठन), वदूद खान को प्रदेश महासचिव, नंदन सिंह को प्रदेश कोषाध्यक्ष और सूरज उपाध्याय को प्रदेश का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

देखे पूरी लिस्ट

See also  आम आदमी पार्टी में बड़ा बदलाव, प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू हटाए गए, उत्तम जायसवाल बन सकते हैं मुखिया

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।