आम आदमी पार्टी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी मंगलवार से 90 विधायकों के आवासों का घेराव करने जा रही है। आप पार्ची का कहना है कि कांग्रेस और भाजपा के नेताओं को आम आदमी की समस्या दिखती नहीं है। राजधानी में जलभराव की समस्या का नतीजा यह हुआ कि 300 घरों के लोगों को NDRF की मदद से बोट से रेस्क्यू करना पड़ा।

आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता सूरज उपाध्याय ने कांग्रेस सरकार से मांग की है कि जल भराव वाले क्षेत्रों में प्रभावित लोगों का राहत और बचाव काम तेजी से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जनता के बीच जाना जरूरी है।

जन समस्याओं को नजर अंदाज किए जाने के विरोध में आप के कार्यकर्ता 90 विधायकों के आवासों का घेराव करेगी। जिसकी शुरुआत कल से होने जा रही है। सबसे पहले रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय के आवास के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  "महापौर का तानाशाही रवैया, मरीन ड्राइव पर हो रही अवैध वसूली": नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने नगर निगम प्रशासन को घेरा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।