टीआरपी। The Aam Aadmi Party :
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव 21 से 23 दिसंबर तक तीन दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। इस दौरान वे प्रदेश संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे।


प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने कहा कि दोनों नेताओं का यह महत्वपूर्ण दौरा है। इस दौरान वे केनाल रोड स्थित पार्टी के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। छत्तीसगढ़ के हित में जमीनी लड़ाई लड़ने वाले सामाजिक संगठन के महत्वपूर्ण लोगों से मिलेंगे। हाल ही में पार्टी का संगठन विस्तार हुआ है जिसमें नए पदाधिकारियों की नियुक्तियां हुई है, उन सभी पदाधिकारी को पार्टी संगठन और कार्य के लिए दिशा निर्देश देंगे।


प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जायसवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है। राष्ट्रीय संगठन महासचिव का यह दौरा प्रदेश में पार्टी संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा। प्रदेश के सहप्रभारी मुकेश अहलावत दुर्ग व राजनांदगांव लोकसभा के पदाधिकारियों से संगठन की समीक्षा कर होने वाले निकाय चुनाव की तैयारी हेतु महत्वपूर्ण बैठक लेंगे ।

21 दिसंबर से 23 दिसंबर तक प्रवास


प्रदेश महासचिव (मीडिया, सोशल मीडिया प्रभारी, मुख्य प्रवक्ता ) सूरज उपाध्याय ने कहा कि जैसा कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के दौरान 21 दिसंबर से लेकर 23 दिसंबर तक का कार्यक्रम तय किया गया है। अपने प्रवास के दौरान राष्ट्रीय संगठन महासचिव प्रदेश के विभिन्न जिलों की संगठनात्मक बैठकें, कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम की गतिविधियों में भाग लेंगे। साथ ही वे छत्तीसगढ़ की जमीनी राजनीतिक परिस्थितियों, जनता की समस्याओं एवं आगामी रणनीति पर विस्तृत चर्चा करेंगे।

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।