छात्रा की मौत के बाद एबीवीपी का प्रदर्शन, 3 सितंबर तक एचएनएलयू रहेगी बंद

रायपुर। हिदायतुल्ला लॉ यूनिवर्सिटी में गुरुवार को विश्वविद्यालय परिसर में संदिग्ध अवस्था में शव मिलने के बाद छात्र संगठन एबवीपी ने यूनिवर्सिटी में जमकर प्रदर्शन किया और कुलपति के इस्तीफे की मांग की। शुक्रवार को एबवीपी के छात्र नेताओं ने मामले को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता यूनिवर्सिटी के अंदर घुसे। प्रदर्शन दौरान सुरक्षा गार्ड और पुलिसकर्मियों से झूमाझटकी भी हुई।

प्रदर्शनकारियों ने कुलपति से इस्तीफे की मांग करते हुए पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। प्रदर्शन के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन ने 3 सितंबर तक कक्षाएं बंद रखने का निर्देश जारी किया। छात्रा का नाम उर्वी भारद्वाज बताया जा रहा है जोकि 9वें सेमेस्टर में पढ़ाई कर रही थी। उर्वी भारद्वाज मूलतः बिहार की रहने वाली थी गुरुवार को उसका शव बाथरुम में पड़ा मिला था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।