रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आज दो अलग-अलग जिलों में बड़ी कार्रवाई की है। कोंडागांव में एक सेवानिवृत्त शिक्षक से पेंशन के नाम पर रिश्वत लेते बाबू को पकड़ा गया, वहीं अंबिकापुर में हाउसिंग बोर्ड के संभागीय कमिश्नर और बाबू को ठेकेदार से घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

बीईओ (BEO) कार्यालय कोंडागांव में पदस्थ बाबू सतीश सोढ़ी को 40,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। मिडिल स्कूल सरपंच पारा से रिटायर हुए शिक्षक सोनसिंह यादव अपनी पेंशन शुरू कराने के लिए भटक रहे थे। आरोपी बाबू ने इस काम के बदले रकम की मांग की थी। ACB जगदलपुर की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को दबोच लिया। गौरतलब है कि इसी दफ्तर में यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है, जिससे विभाग की साख पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

दूसरी बड़ी कार्रवाई अंबिकापुर के गोधनपुर स्थित हाउसिंग बोर्ड के संभागीय कार्यालय में हुई। यहाँ एसीबी ने संभागीय कमिश्नर पीसी अग्रवाल और बाबू अनिल सिंह को गिरफ्तार किया है। कमिश्नर ने एक ठेकेदार से काम के भुगतान के बदले 50,000 रुपये की मांग की थी। एसीबी की टीम ने दबिश देकर दोनों को मौके पर ही धर दबोचा और फिलहाल उनसे विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

See also  धमतरी : पंचायत चुनाव में प्रत्याशी को साड़ी-गमछा बांटते हुए पकड़ा ग्रामीणों ने, मतदान कर्मियों को शराब परोसने का लगा आरोप, जमकर मचा बवाल, VIDEO

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।