CG DMF scam: अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के डीएमएफ घोटाला मामले में अंबिकापुर में ACB-EOW की टीम की छापेमारी में शहर के कपड़ा कारोबारी और सप्लायर फर्म धजाराम-विनोद कुमार पर छापेमारी के दौरान एसीबी-ईओडब्लू की टीम ने 19 लाख रुपए नकद और ठेके के दस्तावेज जब्त किए हैं। बता दें कि फर्म के संचालक का नाम DMF घोटाले में आया था और FIR दर्ज है।

CG DMF scam: ACB के SDP प्रमोद कुमार खेस ने बताया कि, कारोबारी फर्म के संचालकों के घर से 19 लाख 1 हजार रुपए नकद और ठेके के दस्तावेज बड़ी संख्या में जब्त किए गए हैं। घर में मुकेश अग्रवाल और उनके पिता थे। अशोक अग्रवाल किसी काम से बस्तर गए थे। टीम ने जांच के बाद नकदी और दस्तावेजों को जब्त किया है।

CG DMF scam: कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बड़े पैमाने पर की थी सप्लाई

दरअसल, फर्म के द्वारा पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बड़े पैमाने पर सरकारी विभागों में सप्लाई की गई थी। इनमें महिला और बाल विकास और आदिम जाति कल्याण विभाग भी शामिल हैं। फिलहाल टीम आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।