EOW-acb

टीआरपी डेस्क। सरगुजा जिले के सीतापुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) के कार्यालय पर छापा मारकर एक बड़ा मामला उजागर किया है। कार्रवाई के दौरान एक खंड शिक्षा अधिकारी, एक क्लर्क, और एक शिक्षक को 15,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

सर्किट हाउस में ACB की टीम तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है, और अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, ACB को शिकायत मिली थी कि तीनों ने सरकारी काम के बदले रिश्वत की मांग की थी। इस शिकायत की पुष्टि होने पर टीम ने छापा मारा और तीनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। फिलहाल, ACB की पूछताछ जारी है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।