रायपुर। एंटी-करप्शन ब्यूरो की टीम ने गुरुवार को अलसुबह छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व जीएम अशोक चतुर्वेदी के निवास पर छापा मारा है। इसके अलावा दरभा ब्लॉक के शिक्षा अधिकारी राजेश उपाध्याय के निवास पर भी कार्रवाई की है। बता दें कि राजेश उपाध्याय आय से अधिक मामले में गिरफ्तार किए गए अशोक चतुर्वेदी के दामाद हैं।

आज सुबह से ही एंटी-करप्शन ब्यूरो की टीम अशोक चतुर्वेदी और राजेश उपाध्याय के निवास में छापा मारकर दस्तावेजों की तलाश कर रही है। परिवार के अलावा किसी अन्य को को आने-जाने की मनाही है। राजेश उपाध्याय मूलत: पंडरीपानी स्कूल में व्याख्याता हैं, जिन्हें बीईओ का प्रभार दिया गया है।

वहीं पंचायत विभाग में पदस्थ अशोक चतुर्वेदी पाठ्य पुस्तक निगम में प्रतिनियुक्ति पर हैं। बता दें कि उनके खिलाफ 4 मामले दर्ज हैं, इनमें पाठ्यपुस्तक निगम में ग्रीन बोर्ड के टेंडर के नाम पर अपने बेटे को फायदा पहुंचाने, फर्जी दस्तावेज़ों के आधार पर टेंडर पास करवाने का मामला और कमेटी को गुमराह करके ठेकेदार को फ़ायदा पहुंचाने का मामला शामिल है।

See also  अगर नहीं है मतदाता पहचान पत्र तो इन वैकल्पिक दस्तावेजों को दिखा कर सकते हैं मतदान

इन सबके अलावा उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज है। एसीबी की टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे अशोक चतुर्वेदी को बीते दिनों आंध्रप्रदेश के गुंटूर जिले से गिरफ्तार किया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।