सूरजपुर। Accident : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। पारिवारिक समारोह में शामिल होने बिहार के वैशाली जा रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार पालीगंज के पास शनिवार सुबह करीब 6 बजे एक अनियंत्रित कार नहर में जा गिरी, जिसमें सवार पांच में से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

कार नहर में गिरते ही मच गया हड़कंप
हादसा तब हुआ जब सूरजपुर से निकला यह परिवार पालीगंज की नहर के पास पहुंचा। कार अचानक संतुलन खो बैठी और सीधे नहर में जा पलटी। कुछ ही पलों में पूरा वाहन पानी में डूब गया और पांचों लोग बहने लगे। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता और साहस का परिचय देते हुए दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। दोनों घायलों को गंभीर हालत में पटना एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

मृतकों में ससुर, बहू और मासूम पोती शामिल
इस हादसे ने एक ही परिवार से तीन जिंदगियों को छीन लिया। मृतकों की पहचान सूरजपुर के निवासी के रूप में हुई है, जिनमें परिवार के बुजुर्ग (ससुर), बहू और एक मासूम बच्ची शामिल हैं।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।