कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में पुलिस अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। हाल ही में पुलिस ने बिना वैध दस्तावेज के रह रहे 24 लोगों की पहचान की है। ये लोग होटलों और ढाबों में अवैध रूप से रह रहे थे। अब तक कुल 39 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को कवर्धा में 13 और चिल्फी में 2 संदिग्ध मिले थे। कवर्धा पुलिस अवैध प्रवासियों के खिलाफ एक सघन अभियान चला रही है। इस अभियान के दौरान 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। इन सभी के खिलाफ पुलिस ने BNSS की धारा 128 के तहत कार्रवाई की है। साथ ही पुलिस ने होटल और ढाबा संचालकों को भी चेतावनी दी है कि वे अवैध रूप से रहने वाले लोगों को अपने स्थानों पर न ठहराएं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।