टीआरपी। Action taken against illegal mineral transportation : अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर कोरिया के निर्देश पर खनिज विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान टीम ने तीन वाहनों को जब्त किया है। कार्रवाई तहसील पटना क्षेत्र में की गई।

गश्त के दौरान टीम ने तीन वाहनों को अवैध रूप से गौण खनिज (रेत) का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। सभी वाहनों को मौके पर ही जब्त कर समीपस्थ पटना थाने में अभिरक्षा में रखा गया है।

जब्त किए गए वाहन में मिनी ट्रक क्रमांक सीजी 16 सीएन 5852, वाहन मालिक जगदीश साहू, मिनी ट्रक क्रमांक सीजी 12 ए एन 8294, वाहन मालिक अमरदीप और ट्रैक्टर (महिंद्रा सोल्ड) वाहन मालिक सुरेन्द्र कुमार राजवाड़े शामिल है। इन वाहन मालिकों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 की धारा 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23 (ख) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।