टीआरपी। Action against teachers : स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शालाओं और अतिशेष शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके बावजूद कई शिक्षक अब तक अपने नये कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण नहीं कर रहे हैं। यदि दो दिन के भीतर कार्यभार ग्रहण नहीं किया तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


गौरतलब है कि न्यायालय द्वारा जिन मामलों में राहत या स्थगन प्रदान किया गया है, उन्हें छोड़कर शेष सभी शिक्षकों को दो कार्य दिवस के भीतर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है। कार्यभार ग्रहण न करने की स्थिति में उनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 (नियम-3) के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।


जिन मामलों में जिला शिक्षा अधिकारी या संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा नियोक्ता नहीं हैं, उन प्रकरणों में अनुशासनात्मक कार्रवाई हेतु प्रस्ताव तुरंत उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

See also  धनतेरस पर करें यह काम, मिलेगी समृद्धि और बरसेगा धन

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।