अतिरिक्त महाधिवक्ता विवेक रंजन तिवारी ने दिया इस्तीफा, लिखा बतौर वकील प्रैक्टिस फिर से करना चाहते हैं शुरु

टीआरपी डेस्क। अतिरिक्त महाधिवक्ता विवेक रंजन तिवारी ने इस्तीफा दे दिया है। विवेक रंजन तिवारी ने विधि विधायी विभाग के सचिव को अपना इस्तीफा भेज दिया है। अधिवक्ता विवेक रंजन तिवारी ने इस्तीफ़ा देते हुए लिखा है कि अब वे इस पद पर कार्य करने के इच्छुक नहीं है और एक बार फिर से बतौर वकील प्रैक्टिस शुरु करेंगे।

बता दें कि विवेक रंजन बीते दो वर्षों से अतिरिक्त महाधिवक्ता पद पर कार्यरत थे। अचानक उनके द्वारा लिए गए इस फैसले ने चर्चाओं को सरगर्म कर दिया है। विवेक रंजन तिवारी पूर्व सांसद स्व.रामगोपाल तिवारी के पोते हैं और कांग्रेस से सीधे जुड़े रहे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  घूसखोरों पर ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते पटवारी, प्राचार्य और इंजीनियर को किया गिरफ्तार

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।