Big News

रायपुर। जगदलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही हैं। यहां के पूर्व निगम कमिश्नर और कोंडागांव के नवपदस्थ एडीएम दिनेश नाग की कार अनियंत्रित होकर पलट गयी है। मिली जानकारी के अनुसार जगदलपुर से कोंडागांव जाने के दौरान रास्त में अचानक मवेशी आ गये।

इन्हें बचाने के चक्कर में एडीएम ने कार घुमा दिया इस वजह से कार अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरे तरफ खेतों में जा पलटी। एडीएम दिनेश नाग इस हादसे में गंभीर रूप से घायल होने से बाल-बाल बच गए हैं। बता दें कि यह मामला जगदलपुर के भानपुरी थाना क्षेत्र का हैं। जगदलपुर में निगम कमिश्नर रहे दिनेश नाग का हाल ही में कोंडागांव तबादला हुआ हैं। घटना के बाद दिनेश नाग खुद ही भानपुरी थाना पहुंचे और उन्होंने इस हादसे की खबर थाना प्रभारी को दी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।