रायपुर। विधानससभा चुनाव से पहले इंदिरा प्रियदर्शनी महिला नागरिक सहकारी बैंक घोटाले का जिन्न निकल आया है। इस मामले में उप महाधिवक्ता संदीप दुबे ने पुलिस को नार्कों टेस्ट की फारेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) रिपोर्ट और वीडियो सीडी सौंप दी है। अब इस मामले के आरोपी बैंक मैनेजर उमेश सिन्हा के नार्को टेस्ट की रिपोर्ट और सीडी मिलने के बाद पुलिस नए सिरे से इसका अध्ययन करेगी। बता दें कि 45 मिनट की सीडी से कई राज खुलने की संभावना है।

कोतवाली पुलिस के के अनुसार अब सीडी और रिपोर्ट के आधार पर नए-पुराने दोनों तरह के लोगों से पूछताछ की जा सकती है। गौरतलब है कि बैंक घोटाले में बैंक के तत्कालीन मैनेजर उमेश सिन्हा समेत 18 लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया था।

बता दें कि इस बैंक घोटाले में 50 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का बंदरबांट किया गया था। 16 कंपनियों को फर्जी तरीकों से लोन दिया गया था। इतना ही नहीं पुलिस की जांच में 16 कंपनियों के निदेशकों आज तक पकड़े नहीं जा सके हैं। पुलिस ने इस घोटाले में 19 लोगों को आरोपी बनाया था। अब उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी पुलिस तलाशेगी।

See also  अमन सिंह को सुप्रीम कोर्ट में लगा बड़ा झटका… एक बार फिर खुलेगी उनके भ्रष्टाचार की फाइल

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।