रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में सियासी घमासान मचा हुआ है। दोनों ही बड़ी पार्टियों बीजेपी और कांग्रेस ने युद्ध स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। दोनों ही पार्टियों के दिग्गज इन दिनों छत्तीसगढ़ के दौरे पर लगातार आ रहे हैं।

इसी कड़ी में 7 सितंबर को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। बता दें कि इससे पहले वे 8 सितंबर को आने पाले थे।

उनके इस दौरे के संबंध में जानकारी देते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने जानकारी में बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एक दिन पहले छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। इस दौरान वे पार्टी के पदाधिकारियों के साथ मुलाकात कर सकते हैं।

आपको बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे राजनांदगांव में आयोजित भरोसे के सम्मेलन में शामिल होने छत्तीसगढ़ आ रहे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम

See also  कोयला घोटाला: निलंबित IAS रानू साहू और कारोबारी सूर्यकांत तिवारी को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।