बचपन का प्यार के बाद सहदेव का ये गाना भी इंटरनेट पर हुआ ट्रेंड
बचपन का प्यार के बाद सहदेव का ये गाना भी इंटरनेट पर हुआ ट्रेंड

नेशनल डेस्क। सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है जहां छत्तीसगढ़ में छिपे गांव के बच्चों का टैलेंट उभरने लगा है। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में रहने वाले सहदेव अभी कुछ महीने पहले ही बचपन का प्यार गाना गाकर रातों रात स्टार बन गया है। इसी के कड़ी में अब उनका नया वीडियो सोशल मीडिया प्‍लैटफॉर्म्‍स पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह नेटफ्लिक्‍स की पॉप्‍युलर सीरीज ‘मनी हाइस्‍ट’ का ‘बेला चाओ’ सॉन्ग, गा रहे हैं।

सहदेव का यह वीडियो भी सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल होने लगा है और लोग एक बार फिर इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और सहदेव की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

वही आपको बता दें प्रदेश के एक के बाद एक बच्चों का टैलेंट सोशल मीडिया में सामने आ रहा है। सहदेव के बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के एक बच्चे का वीडियो भी वायरल हो रहा था। जिसमे बच्चा हनी सिंह का गाना गाता नजर आ रहा था। बच्चा हूबहू हनी सिंह के गाने की कॉपी करता नजर आ रहा था।

See also  इंडियन आइडल में नजर आएगा छत्तीसगढ़ का बेटा सहदेव, बचपन का प्यार गाने से हुआ फेमस, डांस दीवाने के सेट से भी आया बुलावा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर