रायपुर। लोकतंत्र में जनता को अपने कामों का हिसाब देने ही पड़ता है। फिर चाहे विधायक हो, सांसद हो या फिर मंत्री। चुनाव से पर एक बार जनता के दरबार में जाना ही पड़ता है। इस दौरान कई जगहों पर नेताओं को जनता से नाराजगी भी झेलनी पड़ती है। कुछ ऐसा ही एक नजारा सक्ती में देखने मिला। जहां विधानसभा अध्यक्ष व मौजूदा कांग्रेस प्रत्याशी चरणदास महंत को महिलाओं ने खरी खोटी सुना दी।

दरअसल चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे चरणदास महंत को महिलाओं ने ये कहकर ताना सुना दिया, कि वो 5 साल में एक बार आये हैं, इससे पहले चुनाव जितने के बाद वो कभी नहीं आये। इतना ही नहीं महिलाएं ये कहती है कि साल में तो कम से कम एक बार तो आना चाहिये। चरणदास महंत को खरी खोटी सुनाती महिला का वीडियो भी सामने आया है।

वहीं इस दौरान महंत भी शांत रहते हुए महिलाओं की बात सुनते हुए नजर आते हैं। आस-पास के लोग महिला के सपोर्ट में कहते सुनाई देते हैं कि ठीक बोल रही हो, 5 साल में एक बार आए हैं। बता दें कि कांग्रेस ने चरणदास महंत को सक्ति से टिकट दिया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।