आरंग। 18 साल में फौज में रहते हुए देश की सेवा करने के बाद तुलसी गांव के ईश्वर नायब तहसीलदार बने हैं। बता दें कि ईश्वर प्रसाद केवट ने गांव में ही अपनी पढ़ाई पूरी की फिर आरंग कॉलेज से स्नातक पूरा किया।

ईश्वर केवट का चयन सीमा सुरक्षा बल में एक फौजी जवान के रूप हुआ वे देश की सेवा करते हुए सूबेदार रैंक तक पहुंचे। कुछ सालों से वे पीएससी की तैयारी कर रहे थे। कई परीक्षाओं में उनको असफलता हाथ लगी फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी। आखिरकार छत्तीसगढ़ पीएससी परीक्षा 2022 में सफलता मिली और ईश्वर केवट का चयन नायब तहसीलदार के लिए हुआ है। बता दें कि ईश्वर की उम्र 40 वर्ष है। उनकी इस सफलता से परिजनों में काफी हर्ष है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम

See also  CG News : धरना प्रदर्शन और जुलूस करने के लिए प्रशासन से अनुमति लेना बीजेपी को रास नहीं, आज प्रदेशभर में पार्टी करेगी जेल भरो आंदोलन

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।