15 निकायों में चुनाव घोषणा के बाद रणनीतिक बैठकों का दौर जारी, प्रत्याशी चयन को लेकर हो रही चर्चा
15 निकायों में चुनाव घोषणा के बाद रणनीतिक बैठकों का दौर जारी, प्रत्याशी चयन को लेकर हो रही चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चार नगर निगमों सहित कुल 15 निकायों पर निर्वाचन की घोषणा के बाद रणनीतिक चर्चाओं और बैठकों का दौर जारी है। कांग्रेस ने जहां चुनाव समिति का ऐलान कर दिया है, तो आज पहली बैठक का आयोजन किया गया है। आज होने वाली चुनाव समिति की बैठक कई मायनों से बेहद महत्वपूर्ण है।

एकल नामों की घोषणा जल्द

कांग्रेस सूत्रों की मानें तो आज प्रदेश के चार नगर निगमों में प्रत्याशी चयन को लेकर चर्चा होगी, उन सभी नामों पर विचार किया जाएगा, जो सामने आए हैं, वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने यहां तक कह दिया है कि जिन निकायों के लिए एकल नामों पर सहमति बन जाएगी, उनकी घोषणा भी कर दी जाएगी।

चुनाव प्रभारी भी रहेंगे मौजूद

बता दें कि कांग्रेस चुनाव समिति की इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य उपस्थित रहेंगे। वहीं जिला प्रभारी भी मौजूद रहने वाले हैं, तो चुनाव प्रभारी भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

जीतने के उद्देश्य से ही प्रत्याशी होगा चयन

उल्लेखनीय है कि आम चुनाव के दौरान कांग्रेस ने प्रदेश 10 नगर निगमों पर विजय पताका लहराई है, तो अब हो रहे चार नगर निगमों को भी जीतने के उद्देश्य से ही प्रत्याशी चयन कर रही है। इसके अलावा अन्य 11 नगरीय निकाय में भी कांग्रेस जीत के सिलसिले को बरकरार रखने की कोशिशों में कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…