रायपुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय में सेकंड ईयर के छात्र विवेक अनंत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विवेक मुंगेली जिले का निवासी था और हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सुबह 8 बजे विवेक के दोस्तों ने जब उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया, तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। खिड़की से झांककर देखा गया तो विवेक फांसी के फंदे से लटका हुआ था। दोस्तों ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और तुरंत उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गांधीनगर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आत्महत्या के पीछे की वजह जानने के लिए दोस्तों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस विवेक के निजी जीवन और संभावित मानसिक स्थिति को लेकर भी जांच कर रही है।

See also  बिरनपुर मामले में BJP के 8 नेताओं को मिला नोटिस, भड़काऊ बयान का आरोप

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।