रायपुर। प्रदेश के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे हृदयघात अब पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। ऐसी जानकारी मिली है कि वे मंगलवार को नई दिल्ली से वापस रायपुर लौट रहे हैं। जैसे ही कृषि मंत्री श्री चौबे के रायपुर लौटने की जानकारी मिली उनके समर्थकों में काफी उत्साह दिखा। सभी कार्यकर्ता उनके स्वागत की तैयारी में जुट गए हैं।

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश में प्रचार करते हुए कृषि मंत्री श्री चौबे को हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद उन्हें पहले लखनऊ स्थित सहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार होने के बाद वे स्वास्थ्य लाभ के लिए नई दिल्ली चले गए थे, जहां से अब उनकी वापसी हो रही है।

बता दें कि बतौर मंत्री रविंद्र चौबे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अन्य मंत्रियों की तुलना में ज्यादा विभाग दिए थे। रविंद्र चौबे के पास संसदीय कार्य, विधि एवं विधायी कार्य, कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी, पशुपालन, मछली पालन, जल संसाधन एवं आयाकट विभाग है। फिलहाल उनके बीमार होने की वजह से दूसरे मंत्री विभाग संभाल रहे हैं।

See also  वन विभाग का एक्शन : पैंगोलिन शल्क के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कीमत करोड़ों में…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।