बड़ी खबरः एम्स डायरेक्टर नितिन नागरकर ने दिया इस्तीफा, फिलहाल 31 मार्च तक संभालेंगे जिम्मेदारी

रायपुर। एम्स रायपुर के डायरेक्टर डॉक्टर नितिन नागरकर ने दिल्ली में इस्तीफा दे दिया है। बता दें फिलहाल वे 31 मार्च तक ही सेवा में रहेंगे। फिलहाल इस्तीफे का कारण अज्ञात है। बता दें कि डॉक्टर नितिन नागरकर साल 2012 से लगातार डायरेक्टर पद पर लगातार एम्स रायपुर की जिम्मेदारी संभाले हुए थे। उनके इस्तीफे के साथ ही अब नए डायरेक्टर चुनने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

इस बारे में एम्स रायपुर के जनसंपर्क अधिकारी का कहना है कि वह दिल्ली से कल ही लौटे हैं। मेरी उनसे इस संबंध में कोई बात नहीं हुई है। अगर उन्होंने दिल्ली में इस्तीफा दिया है तो मुझे इसकी जानकारी नहीं है।

निदेशक डॉ. नितिन एम. नागरकर के घर में कोई भी डॉक्टर नहीं है। पिताजी, चाचा, भाई समेत परिवार में सभी इंजीनियर हैं। उनका भी मन था कि वह इंजीनियर बनें, लेकिन उनकी दादी के कहने पर वे डॉक्टर बन गए।उन्होंने कहा कि चूंकि इंजीनियरिंग में रुचि है, इसलिए एम्स में जब भी कंस्ट्रक्शन का काम होता है तो वे वहां घंटों रहकर काम करवाते हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।