अजय चंद्राकर होंगे भाजपा के नए मुख्य प्रवक्ता

० मूणत, केदार कश्यप, बांधी और ओपी चौधरी समेत 12 भी बनाये गए प्रवक्ता

रायपुर। विशेष संवादाता। टीआरपी
भाजपा के प्रदेश संगठन अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने पार्टी का मुख्य प्रवक्ता और प्रवक्ताओं के नामों की घोषणा की है। सीनियर लीडरों के नामों में अजय चंद्राकर के अलावा पूर्व मंत्री राजेश मूणत, केदार कश्यप, कृष्णमूर्ति बांधी समेत युवा और मुखर पार्टी नेताओं को भी पार्टी प्रवक्ता बनाया गया है। अब से मिडिया में पार्टी का पक्ष रखने के लिए प्रवक्ताओं की टीम को विस्तार दिया है। कुल 12 प्रवक्ता पद के लिए नामों की सूची जारी की है जिसमे मुख्या प्रवक्ता के तौर पर अजय चंद्राकर को जिम्मा दिया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।