चित्रगुप्त का किरदार निभाकर बुरे फंसे अजय देवगन, कायस्थ समाज ने थाने में की शिकायत

रायपुर। एक्टर अजय देवगन की फिल्म थैंक गॉड आने वाली है। इस फिल्म में देवगन ने चित्रगुप्त का किरदार निभाया है। इस किरदार को लेकर छत्तीसगढ़ की राजधानी में बवाल हो गया है। कायस्थ समाज के लोगों ने अजय देवगन के खिलाफ थाने में शिकायत की है। समाज के लोगों ने अजय देवगन के साथ फिल्म मेकर्स पर भी कार्रवाई की मांग की है।

रायपुर के सिविल लाइंस थाने में शिकायत करने पहुंचे लोगों में भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव भी शामिल थे। श्रीवास्तव ने बताया कि हमने अभिनेता अजय देवगन फिल्म निर्देशक इंद्र कुमार और फिल्म निर्माता कंपनी टी सीरीज और मारुति इंटरनेशनल के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

कायस्थ समाज की ओर से संजय श्रीवास्तव ने कहा कि फिल्म थैंक गॉड के ट्रेलर में हमारे आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त के आसपास अश्लीलता का प्रदर्शन किया गया है। साथ ही घटिया चुटकुले व आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है, जिससे कायस्थ जनों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।