Congress

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ में द्वितीय चरण के मतदान में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार में अनोखा सहारा लिया है। जिसमें जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के द्वारा अपनी सभा में छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी की उपयोग में की गई व्हीलचेयर को उनकी फोटो के साथ रखकर उनकी उपस्थिति का एहसास कराया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद में दुर्घटना के बाद स्वर्गीय अजीत जोगी आखरी सांस तक व्हीलचेयर पर ही रहे और 29 मई 2020 को अजीत जोगी के निधन के बाद गौरेला में उनकी एंबुलेंस और उपयोग में लाई जाने वाली सामग्रियों और व्हील चेयर इत्यादि को रखा गया है। जिसमें अब विधानसभा चुनाव जब मरवाही में हो रहा है और जोगी परिवार मरवाही से चुनाव नहीं लड़ पा रहा है तो ऐसे में मरवाही में अजीत जोगी की उपस्थिति दर्ज कराते हुए मंच और सभाओं में उनकी व्हीलचेयर और फोटो को रखा जा रहा है।

See also  इंटरनेट की स्लो स्पीड से हैं तंग, तो घर लाएं ये डिवाइस पाएं शानदार स्पीड

बता दें कि इस बारे में मरवाही विधानसभा के प्रत्याशी गुलाब राज ने अपने नामांकन भरने के दौरान भी अपने साथ इसी व्हील चेयर को ले गए थे और स्वर्गीय अजीत जोगी से आशीर्वाद मांगा था । इस बारे में मरवाही प्रत्याशी गुलाब राज ने कहा कि मरवाही के लिए अजीत जोगी अमर है और वह आज भी यहां लोगों के दिलों में राज करते हैं, अजीत जोगी की व्हीलचेयर आज भी लोगों को उनकी याद दिलाती है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।