अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. चंदन यादव कल पहुंचेंगे राजधानी

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. चंदन यादव कल 4 दिसंबर रविवार को राजधानी पहुंच रहे हैं। चंदन यादव कल इंडिगो के नियमित विमान सेवा द्वारा दोपहर 1.45 बजे रायपुर पहुंचेंगे। दोपहर 4 बजे सर्किट हाउस रायपुर से कांकेर के लिये रवाना होंगे।

शाम 7 बजे कांकेर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार राजेश तिवारी के पुत्र विवाह पश्चात कांकेर में आयोजित आर्शीवाद समारोह में शामिल होंगे एवं रात्रि विश्राम कांकेर में करेंगे।

दिनांक 5 दिसंबर 2022 सोमवार को सुबह 9 बजे कांकेर से रायपुर के लिये रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे सर्किट हाउस रायपुर में कांग्रेसजनों से भेंट एवं चर्चा। दोपहर 3 बजे रायपुर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होंगें। रात्रि 8.15 बजे रायपुर से नई दिल्ली के लिये रवाना होंगे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।