राज्य में 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के कोविड टीकाकरण की सभी तैय्यारी पूरी, भारत बायोटेक और सीरम इन्स्टिट्यूट को दिया 25-25 लाख वैक्सीन का ऑर्डर

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से दूरभाष पर चर्चा कर एक मई से होने वाले 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के टीकाकरण के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि राज्य सरकार ने Covishield और Covaxin वैक्सीन के लिये भारत बायोटेक और सीरम इन्स्टिट्यूट को 25 -25 लाख वैक्सीन का ऑर्डर किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने टीकाकरण के क्रियान्वयन के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनायी हैं।

प्रदेश में ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई है। कोरोना के इलाज और रोकथाम में पूरी सरकार लगी हुई है। सीएम भूपेश ने शाह को बताया कि राज्य में 1 मई से प्रदेश में नि:शुल्क टीकाकरण शुरू किया जाएगा। टीके मिलते ही वैक्सीनेशन का काम शुरु कर दिया जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।