रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी प्रदेश अध्यक्ष अजीत जोगी के पुत्र अमित जोगी ने दुर्ग जिले की पाटन सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है। उन्होंने कहा कि वे छत्तीसगढ़ के पाटन से चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि उनके पास और भी कई विकल्प थे। वे चाहते तो किसी भी सेफ सीट से चुनाव लड़ सकते थे, लेकिन उन्होंने दुर्ग जिले के पाटन को ही चुना, क्योंकि वहां से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सातवीं बार पाटन से चुनावी मैदान में हैं तो वहीं अमित जोगी पहली बार दुर्ग जिले के पाटन से चुनावी चुनाव लड़ेंगे।

बता दें कि बीजेपी ने लोकसभा सांसद विजय बघेल को अपना प्रत्याशी बनाया है। अमित जोगी का कहना है कि मैंने आज पाटन से अपना नामांकन भरा है। यह चुनाव में भूपेश बघेल के खिलाफ नहीं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहा हूं।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर X पर लिखा है कि

मैंने पाटन से आज अपना नामांकन भरा है। ये चुनाव ‘भूपेश’ नही ‘भ्रष्टाचार’ के विरुद्ध है। यह एक ताकतवर दाऊ ‘परिवार’ बनाम पाटन के गरीब, अनुसूचित जाति-जनजाति, अतिपिछड़ा वर्गों के ‘अधिकार’ का चुनाव है।

मैं तो केवल चेहरा हूं, प्रत्याशी तो पाटनवासी हैं, प्रत्याशी तो पीएससी घोटाला पीड़ित हैं, आवास पीड़ित हैं, वादाखिलाफी पीड़ित हैं, नियमितीकरण पीड़ित हैं, शराबबंदी पीड़ित हैं। मैं तो भ्रष्टाचार के विरुद्ध, इन सभी पीड़ितों का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं।

मेरे पास ‘सेफ’ सीट से जीतने के तीन विधानसभाओं के विकल्प थे, मैं दो सीटों से भी लड़ सकता था लेकिन मैंने अकेले पाटन से ही लड़ने का निर्णय पाटनवासियों के कहने पर लिया है। मैंने पिछले एक महीने में पाटन विधानसभा क्षेत्र में तीन बडी सभायें की हैं।

मेरे आने के बाद, पाटन में पहली बार चुनाव होगा, अभी तक तो एक ही परिवार के चाचा-भतीजा की सेटिंग होती आयी है, चुनाव तो अब होगा।

‘पाटन में परिवर्तन’ तय है। पाटनवासियों की जीत होगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।