रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा ने आगामी चुनाव हेतु छत्तीसगढ़ की जनता से लाखों की संख्या में सुझाव लेकर अपने संकल्प पत्र की घोषणा कर दी है। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ का भगवान राम से गहरा नाता है। अगर भाजपा की सरकार बनती है तो छत्तीसगढ़ वासियों के लिए रामलला के दर्शन की व्यवस्था भाजपा सरकार कराएगी।

अमित शाह ने कहा कि भाजपा ने लाखों लोगों से चर्चा करके एक घोषणा पत्र मोदी की गारंटी तैयार किया है। इसमें हमने तय किया है कि हम कृषि उन्नति योजना की शुरुआत करेंगे जिसके अंतर्गत 21 क्विंटल/एकड़ धान 3,100 रुपये के मूल्य पर हम खरीदेंगे। इसका एक मुश्त भुगतान किसानों को किया जाएगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।