सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। नक्सल विरोधी अभियान के तहत 16 नक्सलियों को मार गिराया गया है और भारी मात्रा में स्वचालित हथियार बरामद किए गए हैं।

गृह मंत्री अमित शाह ने इस ऑपरेशन को लेकर प्रतिक्रिया दी और ट्वीट किया, नक्सलवाद पर एक और स्ट्राइक। हमारी सुरक्षा एजेंसियों ने सुकमा में 16 नक्सलियों को ढेर किया और स्वचालित हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए संकल्पित हैं। जो हथियार उठाए हुए हैं, उनसे अपील है कि हिंसा से बदलाव नहीं आता, केवल शांति और विकास ही परिवर्तन ला सकता है।

ऑपरेशन की पूरी जानकारी

सुकमा जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के संयुक्त दल ने नक्सल विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान शुक्रवार से लेकर शनिवार तक रुक-रुक कर मुठभेड़ होती रही।

See also  मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक : मप्र के सीएम कमलनाथ ने उठाई मांग, राज्यों को मिलने वाला केंद्रांश 42 से बढ़ाकर 50 फीसदी किया जाए

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक,

  • अब तक 16 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं।
  • दो जवान घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है।
  • सुरक्षाबलों ने इंसास, SLR जैसे ऑटोमैटिक हथियार बरामद किए हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि मारे गए नक्सलियों में बड़े कैडर के भी शामिल थे।
  • मुठभेड़ स्थल और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन जारी है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।