BJP Parivartan Yatra

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा कल दंतेवाड़ा और जशपुर से आरंभ हने वाली है। इस संबंध में आज कुशाभाऊ ठाकरे परिसर से रथ दोनों जिलों के लिए रवाना हो गए हैं।

प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, संगठन महामंत्री पवन साय सहित दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में विधिवत पूजन के बाद रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह 12 सितम्बर को दंतेवाड़ा से और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 15 सितम्बर को रथ यात्रा का शुभारंभ करेंगे। बता दें कि कल दंतेवाड़ा से शुरू हुई परिवर्तन यात्रा का समापन गीदम में होगा। इस दौरान भाजपा के नेता गीदम तक इसी रथ में सफर करेंगे।

बता दें कि परिवर्तन यात्रा के बस में LED स्क्रीन भी लगाया गया है जिसके जरिए लोगों को भाजपा सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसी के साथ ही कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा द्वारा जारी 108 पेज के आरोप पत्र को भी परिवर्तन यात्रा में प्रदर्शित करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान आरोप पत्र का सारांश पत्र लोगों में बांटा जाएगा। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी ओम माथुर का कहना है कि इस परिवर्तन यात्रा के जरिए केंद्र की भाजपा सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाया जाएगा।

See also  BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ के इस जिले में फूटा कोरोना बम, एक साथ मिले 40 नए पॉजिटिव मरीज, एक्टिव केस बढ़कर 600 पार

वहीं आज परिवर्तन यात्रा को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा है कि राज्य में कांग्रेस सरकार के कुशासन और भ्रष्टाचार के खिलाफ छत्तीसगढ़ की तरक्की और खुशहाली के लिये भारतीय जनता पार्टी परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। उन्होंने बताया कि पहली परिवर्तन यात्रा दंतेवाड़ा से निकलेगी। गृहमंत्री अमित शाह पूजा अर्चना कर यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। वहीं दूसरी यात्रा को जशपुर से रवाना किया जाएगा।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अचार सहिंता लागू होने के पूर्व प्रदेश स्तर पर 2 परिवर्तन यात्रा करने जा रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।