रायपुर। छत्तीसगढ़ में 7 जुलाई को होने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे से पहले आज शाम अमित शाह राजधानी पहुंच रहे हैं। बता दें कि गृहमंत्री शाह प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पार्टी पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों और कोर ग्रुप की बैठक लेंगे।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 7 जुलाई को होने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे से पहले आज शाम अमित शाह राजधानी पहुंच रहे हैं। बता दें कि गृहमंत्री शाह प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पार्टी पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों और कोर ग्रुप की बैठक लेंगे।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बुधवार शाम 6.50 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वह सीधे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे। बता दें कि भाजपा कार्यालय में 7.10 से 8.00 बजे तक का समय डिनर के लिए आरक्षित है। इसके बाद रात 10 बजे तक शाह नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। शाह प्रदेश कार्यालय में ही रात्रि विश्राम करेंगे और गुरुवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

सूत्रों की मानें तो शाह दो घंटे में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। साथ ही इस दौरान केंद्रीय संगठन की सर्वे रिपोर्ट के आधार पर वन टू वन चर्चा भी होगी। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री 15 दिन में दूसरी पर छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं।

See also  Commission Scam in Bijapur : नक्सल मुक्त हुआ बस्तर तो कमीशन का खेल हुआ शुरू, स्कूल भवनों के निर्माण के एवज में इंजीनियर ले रहे पैसे

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।