रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे। विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन और डीजीपी अरुण देव गौतम ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, अमित शाह दोपहर 1:45 बजे रायपुर के माना विमानतल पहुंचे, जहां से सीधे नवा रायपुर के अटल नगर स्थित बंजारी सेक्टर-2 रवाना हुए। यहाँ उन्होंने नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी के रायपुर परिसर के शिलान्यास समारोह में शिरकत की।

इसके बाद अमित शाह दोपहर 2:50 बजे होटल मेफेयर रिसॉर्ट पहुँचे। लंच के उपरांत दोपहर 3:15 बजे से 4:15 बजे तक एनएफएसयू और सीएफएसयू परिसरों के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए।

शाम 4:20 बजे से 6:20 बजे के बीच शाह होटल मेफेयर में छत्तीसगढ़ और आसपास के राज्यों के डीजीपी और एडीजीपी के साथ सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अहम बैठक करेंगे। इसके बाद शाम 6:30 बजे से रात 8:00 बजे तक वामपंथी उग्रवाद पर विशेष समीक्षा बैठक प्रस्तावित है। आज रात अमित शाह होटल मेफेयर में विश्राम करेंगे।

See also  CG News: जन समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए नियुक्त किए जाएंगे नोडल अधिकारी

दौरे के दूसरे दिन यानी 23 जून को सुबह 11:15 बजे अमित शाह बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से नारायणपुर के इरकभट्टी स्थित बीएसएफ कैंप जाएंगे। यहां वे अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्रामीणों से संवाद करेंगे, ग्राम भ्रमण करेंगे और बीएसएफ कैंप में जवानों के साथ भोजन और चर्चा में हिस्सा लेंगे।

शाह का दोपहर 3:30 बजे इरकभट्टी कैंप से रायपुर लौटने का कार्यक्रम है। शाम 4:30 बजे वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।