रायपुर।  सुकमा के भेज्जी थाना क्षेत्र के बीराभट्टी के जंगलों में मंगलवार को सुबह हुई मुठभेड़(encounter) में पुलिस और डीआरजी (drg and police)के जवानों ने 1 लाख के इनामी नक्सली(naxali) मड़कम हिडमा को मार गिराया है। इस दौरान 4 नक्सलियों के घायल (wounded)होने के भी निशान(signe) पुलिस को मिले हैं। उसके कब्जे से 2 देसी असलहे भी बरामद हुए हैं। ये जानकारी पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने दी।

कैसे हुई मुठभेड़:
सुकमा के एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि आज सुबह पुलिस बल और डीआरजी के जवान सर्चिंग पर निकले थे। जैसे ही ये पार्टी बीराभट्टी के जंगलों में पहुंची, पहले से घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया। पुलिस बल को भारी पड़ता देख नक्सली मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। इसके बाद मौका-ए मुठभेड़ की सर्चिंग के दौरान वहां से एक नक्सली की लाश और दो देसी असलहे तथा कुछ अन्य जरूरतों के सामान बरामद हुए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मृत नक्सली की शिनाख्त आरपीसी अध्यक्ष मड़कम हिडमा के रूप में की।

See also  श्रम कानूनों के खिलाफ ट्रेड यूनियनों की हड़ताल शुरू, कोल सेक्टर में व्यापक असर, कांग्रेस पार्टी का भी समर्थन

 

सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है और मुठभेड़ स्थल पर फिलहाल सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।इसके बाद जब शाम तक टीम वापस कैंप पर आएगी तो उस वक्त सारी स्थितियों का पता लग सकेगा। समाचार लिखे जाने तक फायरिंग रुक चुकी थी मगर मौके पर सर्चिंग जारी थी। जांच में पता चला है कि मौके पर 30 से ज्यादा नक्सलि मौजूद थे। इनमें से 4 के घायल होने के भी संकेत मिले हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें 
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।