3 साल की मासूम को आंगनबाडी कार्यकर्ता ने किया कैद... FIR दर्ज

टीआरपी डेस्क। 3 साल की मासूम बच्ची के साथ आंगनबाड़ी केंद्र में कुछ ऐसा घटा की सबकी रूह कांप उठी। मामले में गुस्साए लोगों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के खिलाफ थाने में शिकायत कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस में एफआईआर दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, हर दिन की तरह बुधवार सुबह धमधा ब्लॉक के टेमरी आंगनबाड़ी में बच्चे और बच्चियां पहुंचे थे। इस दौरान आंगनबाड़ी में पढ़ाई के बाद सभी बच्चें अपने अपने घर चले गये। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीतू बेर और सहायिका अश्वनी बेर भी आंगनबाड़ी केंद्र को बंद कर अपने घर चली गयी।

आंगनबाड़ी केंद्र के अंदर से आई मासूम के रोने की आवाज

दूसरी ओर जब तीन साल की मासूम बच्ची आँगनबाड़ी से अपने घर नहीं पहुंची तो उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। दो घंटे की लगातार खोजबीन के बाद ग्रामीणों को बंद आंगनबाड़ी में से बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर लगाया लापरवाही का आरोप

इसके बाद आंगनबाड़ी केंद्र का दरवाजा खोला गया और बच्ची को सकुशल बाहर निकाला गया। ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी की सहायिका और कार्यकर्ता के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को समझा कर शांत कराया गया।

नाराज परिजनों ने की शिकायत

वही अब इस मामले में आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता और सहायिका की लपरवाही से नाराज बच्ची के परिजनों ने दोनों के खिलाफ लिटिया सेमरिया चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने थाने में आईपीसी 336 के तहत कार्यकर्ता और सहायिका के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

di News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।