रायपुर। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में ब्लाॉक शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अन्य महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा और उनके पति पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए मंत्री मोहम्मद अकबर को इस्तीफा सौंपा है।

गुरुवार को जब वन एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर खैरागढ़ के प्रवास पर थे। उस दौरान पिपरिया में बूथ कमेटी की बैठक के बाद ब्लॉक महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रद्धा अग्रवाल और उपाध्यक्ष पूजा धुर्वे ने महिला कांग्रेस की अन्य पदाधिकारियों के साथ मंत्री मोहम्मद अकबर को अपनी पीड़ा बताई। महिला नेत्रियों ने कहा कि उन्हें कांग्रेस पार्टी में विधायक की वजह से सम्मान नहीं मिल रहा है, जिसकी वजह से वे अपना इस्तीफा सौंप रही हैं।

खैरागढ़ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रद्धा अग्रवाल और उपाध्यक्ष पूजा धुर्वे ने आरोप लगाया कि खैरागढ़ की विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा और उनके पति पर महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुनते ना ही कोई काम करते हैं। महिलाओं के साथ बुरा बर्ताव किया जाता है, जिसकी वजह से वे सामूहिक इस्तीफा दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जहां सम्मान मिलेगा वहां जाएंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।