रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए अंजय शुक्ला को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। जारी आदेश के अनुसार उन्हें छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।

मंत्रालय (महानदी भवन) से 20 फरवरी 2026 को जारी इस आदेश (क्रमांक ESTB/16/2024-FOREST) में स्पष्ट किया गया है कि अंजय शुक्ला की यह नियुक्ति आगामी आदेश पर्यन्त प्रभावी रहेगी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।