बलौदाबाजार। घर में चेम्बर बनाकर महिलाओं का आपरेशन करने के दौरान हुई मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी एएनएम डगेश्वरी यदु को फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। वो नेपाल भागने की फिराक में थी मगर नहीं भाग सकी। मंगलवार को ये जानकारी एएसपी जेआर ठाकुर ने दी।

क्या था पूरा मामला:

एएसपी ठाकुर ने कहा कि जिले के पलारी विकास खण्ड के ग्राम गुमा के उपस्वास्थ्य केंद में पदस्थ नर्स डगेश्वरी यदु कुछ दिन पहले ही घर को हॉस्पिटल बना कर पूर्व सीएमएचओ प्रमोद तिवारी की मदद से घर मे ही नस बंदी कर रही थी।

उसी में पलारी की पूर्णिमा पाल की महिला नसबन्दी के महज तीन दिनों के बाद ही उसकी मौत हो गई थी । मौत के बाद से ही डगेश्वरी फरार थी।

नसबंदी में महिला के मौत के बाद से ही आरोपी नर्स डगेश्वरी और पूर्व सीएमएचओ प्रमोद तिवारी बलौदाबाजार से फरार थे । इस बीच पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 304 गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर पतासाजी पर जुटी थी।

See also  CG News : शिक्षा विभाग ने लिया बड़ा फैसला, अब शिक्षकों को छुट्टी लेने के लिए करना होगा ये काम…

इसी बीच सायबर सेल लोकेशन से पता चला कि बिलासपुर से होते हुए फरीदाबाद जा पहुंची, जिसे क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस ने सामूहिक रूप से आरोपी नर्स को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की, तो पता चला कि आरोपी नेपाल जाने के फिराक में थी लेकिन पकड़े जाने के कारण कामयाब न हो सकी।

जेल भी जा चुकी है नर्स डगेश्वरी:

बहरहाल,पुलिस ने नर्स डगेश्वरी को पकड़ने कामयाबी पाई । वहीं मामले में एक अन्य आरोपी पूर्व सीएमएचओ प्रमोद तिवारी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है । एडिशनल एसपी जे. आर.ठाकुर ने जहां इस कामयाबी का श्रेय क्राइमब्रांच और पुलिस को दिया जाना चाहिए।

उन्होंने अपनी पूरी पुलिस टीम की तारीफ करते हुए कहा कि एक और आरोपी प्रमोद तिवारी को जल्द पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि आरोपी नर्स डगेश्वरी यदु शातिर है जिनके खिलाफ पूर्व में भी चार प्रकरण दर्ज है जिसमें जेल भी तक जा चुकी हैं ।

See also  शातिर ठगों ने पहले कलेक्टर अवनीश शरण की फर्जी फेसबुक आईडी बनाई, फिर उनसे ही कर दी पैसों की डिमांड

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।