सुपेबेड़ा में किडनी रोग से पीड़ित एक और मरीज की हुई मौत
सुपेबेड़ा में किडनी रोग से पीड़ित एक और मरीज की हुई मौत

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के सुपेबेड़ा में किडनी रोग से पीड़ित एक और मरीज की सोमवार देर रात मौत हो गई। राज्य के सरकारी अफसरों की बातों को दरकिनार कर परिजन उसका ओडिशा में अपने एक रिश्तेदार के घर में रखकर उपचार करा रहे थे। गरियाबंद स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीज की मौत होने की पुष्टि की गई है। अगले दिन मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया है। अब तक सुपेबेड़ा में किडनी रोग से पीड़ित 75 मरीज दम तोड़ चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक, सुपेबेड़ा निवासी जयशन पटेल (49) में दो साल पहले किडनी रोग से पीड़ित होने की पुष्टि हुई थी। परिजन उसे ओडिशा में नवरंगपुर जिले के पापड़ा हांडी में अपने एक रिश्तेदार के घर ले गए थे। वहां देशी तरीके से उसका उपचार किया जा रहा था। गरियाबंद में अस्पताल प्रबंधन को सोमवार रात करीब 10 बजे मौत की सूचना दी गई। इसके बाद ओडिशा से एंबुलेंस के जरिए उसका शव रात एक बजे सुपेबेड़ा लाया गया।

BMO अंजू सोनवानी ने बताया कि इस बीच स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार जयशन की बीमारी को लेकर संपर्क में थी। परिजन करीब एक माह से उसका ओडिशा में उपचार करा रहे थे। उन्होंने बताया कि 13 मार्च को CMHO डॉ. एनआर नवरत्न मरीज के घर गए थे। उन्होंने जयशन को वापस लाने और अस्पताल में उपचार कराने के लिए भी कहा था, लेकिन परिजन तैयार नहीं हुए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।