BIG NEWS : राजधानी के पंडरी पुलिस स्टेशन परिसर में आगजनी, सैकड़ों गाड़ियां खाक

रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी थाना परिसर में रखी गाड़ियों में भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है।

मिली जानकारी के अनुसार पंडरी थाना परिसर में जब्त करके रखी गई गाड़ियों में आग लग गई। इस घटना में 100 से ज्यादा गाड़ियों के जलने की सूचना दी जा रही है। मौके पर दमकल की गाड़ियां आग बुझाने का काम कर रही है। इसके साथ ही थाना स्टाफ समेत दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। बता दें बढ़ती गर्मी के मौसम आगजनी की घटनाएं बहुत बढ़ गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।