रायपुर। छत्तीसगढ़ में संविदा कर्मियों के लिए वेतन बढ़ोतरी का आदेश जारी हो गया है। इसी के साथ ही उनका वेतन 14 हजार 400 रुपये से लेकर 1 लाख 19 हजार 715 रुपये तक पहुंच गया है। मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुसार आज सामान्‍य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

मगर इस वेतन वृद्धि का लाभ सभी संविदा कर्मियों को नहीं मिलेगा। शासन द्वारा जारी आदेश में स्‍पष्‍ट कहा गया है कि ये इन उन संवर्गों के लिए लागू नहीं होगी जिनके लिए वित्त विभाग की सहमति से अलग से संविदा वेतन निर्धारित किया गया है। वे दरें यथवत रहेंगी।

बता दें कि विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने संविदा कर्मियों का वेतन 27 प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा की थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  भाजपा विधायक उमेश मलिक पर हमले से राकेश टिकैत का कनेक्शन

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।