Monsoon session, Chhattisgarh Vidhansabha, CM Vishnudev Sai

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन सदन में पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। कुंभ स्नान और हज यात्रा को लेकर गरमाए इस मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस के विधायकों ने एक-दूसरे पर जमकर निशाना साधा।

भाजपा विधायक धर्मजीत सिंह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि “कांग्रेस को कुंभ स्नान से परहेज है, लेकिन हज यात्रा से नहीं। इस बयान पर कांग्रेस विधायकों ने कड़ी आपत्ति जताई। पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर भाजपा को हज पर सब्सिडी से इतनी ही दिक्कत है तो केंद्र में उनकी सरकार है, वे इसे बंद क्यों नहीं कर देते?

कुंभ पर आपत्ति क्यों

विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान विधायक धर्मजीत सिंह ने कांग्रेस की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा, कांग्रेस अब ICU में कोमा में है। हर जगह उसकी हार हो रही है। हज के लिए सरकारी पैसा जाता है, लेकिन महाकुंभ पर उन्हें आपत्ति होती है। कांग्रेस केवल एक वर्ग के वोट बैंक पर राजनीति कर रही है।

See also  IAS धनंजय देवांगन ने VRS के लिए किया आवेदन, सूचना आयोग या RERA में मिल सकती है नियुक्ति

इस पर कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने जवाब देते हुए कहा कि बीजेपी सिर्फ धर्म की राजनीति करती है। अगर उन्हें हज सब्सिडी से इतनी समस्या है तो वे इसे खत्म क्यों नहीं कर देते? उन्होंने आगे कहा कि “छत्तीसगढ़ प्रभु राम का ननिहाल है, यहां कौशल्या माता का मंदिर बनवाया गया। हमने बीजेपी नेताओं को आमंत्रित किया, लेकिन वे वहां नहीं गए।

बलौदाबाजार अग्निकांड और जैतखंभ तोड़फोड़ मामले पर भी बहस

सत्र के दौरान बलौदाबाजार अग्निकांड और जैतखंभ तोड़फोड़ मामले पर भी सदन में हंगामा हुआ।

  • विधायक रामकुमार यादव ने जैतखंभ में हुई तोड़फोड़ की निष्पक्ष जांच की मांग की।
  • उन्होंने कहा कि जो लोग दोषियों के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं, उन्हें जेल भेजा जा रहा है।
  • इस दौरान बीजेपी और कांग्रेस दोनों तरफ से ‘जय सतनाम’ के नारे लगाए गए।

बीजेपी-कांग्रेस के बीच तंज और चुनौतियां

सदन में चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने बीजेपी को ओपन डिबेट की चुनौती दी। उन्होंने कहा, बीजेपी सिर्फ आस्था पर सवाल उठाना जानती है, लेकिन विकास की कोई बात नहीं करती। बीजेपी विधायक केदार कश्यप ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, इधर से आलू निकलते हैं, उधर से सोना, उसको समझा दीजिएगा!

See also  1996 से रायपुर संसदीय सीट पर है भाजपा का कब्जा, इसबार इन दो दिग्गजों के बीच है मुकाबला, जानें सियासी गणित

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।