छात्रावास-आश्रम अधीक्षकों से अपशब्द कहने पर सहायक आयुक्त श्रीकांत दुबे हुए निलंबित

रायपुर। आदिवासी विकास विभाग की समीक्षा बैठक में छात्रावास और आश्रम अधीक्षकों से जातिगत टिप्पणी करते हुए अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने पर सहायक आयुक्त श्रीकांत दुबे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

आदिम जाती तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के संयुक्त सचिव एमआर ठाकुर द्वारा जारी आदेश में विभाग की 21 फरवरी को हुई समीक्षा बैठक में सहायक आयुक्त श्रीकांत दुबे के व्यवहार को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम का उल्लंघन करार दिया गया है, जिस पर उन्हें तत्काल प्रभाव निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में दुबे का मुख्यालय जगदलपुर स्थित आयुक्त कार्यालय होगा। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।