रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने स्कैम अलर्ट जारी किया है। ठग अलग-अलग तरीकों से लोगों के अकाउंट से पैसे उड़ा रहे हैं। इस बार यह मामला स्कैम बिजली कनेक्शन बिल भुगतान से जुड़ा हुआ है। दरअसल अब ठगों बिजली विभाग की आड़ में मैसेज के तौर पर एक लिंक भेज रहे हैं, जिस पर क्लिक करते ही अकाउंट खाली हो जाता है।

मिली जानकारी के अनुसार, ठग बड़ी ही चालाकी से ग्राहक के फोन पर एक मैसेज भेजते हैं। उस मैसेज पर लिखा होता है कि, आपकी बिजली का कनेक्शन जल्द ही काट दिया जाएगा। क्योंकि, आपने पिछले महीने का बिल भुगतान नहीं किया है। जल्द ही इस नंबर पर कॉल करें। जब उपभोक्ता उस नंबर पर कॉल करते हैं तो जालसाज उनसे बकाया बिजली बिल भुगतान के नाम पर बैंक अकाउंट की जानकारी लेते हैं और फिर सारे पैसे गायब कर देते हैं।

इस तरह बचें इस फ्रॉड से

1. फोन पर आए मैसेज को ध्यान से देखें और बिना नंबर वेरिफाय किए पेमेंट न करें।

See also  छत्तीसगढ़ में सीटी स्कैन की दरें तय, अनावश्यक जांच पर भी लगी रोक

2. किसी भी रेंडम नंबर से आए मैसेज पर भरोसा न करें।

3. फ्रॉड वाले मैसेजेस में स्पैलिंग मिस्टेक होती है। इसलिए मैसेज ठीक से पढ़ें।

4. विभाग से बात कर लें।

5. किसी भी अनजाने लिंक पर क्लिक न करें।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।