टीआरपी। special cleanliness fortnight : छत्तीसगढ़ राज्य के 25वें स्थापना दिवस रजत महोत्सव (राज्योत्सव-2025) के अवसर पर विशेष स्वच्छता पखवाड़ा-2025 आयोजित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा घर-घर स्वच्छता जागरूकता गतिविधि आयोजित की गई। ज़ोन-10 स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद वार्ड-52 में द्वार-द्वार जाकर नागरिकों को गीला एवं सूखा कूड़ा पृथक्करण के बारे में जागरूक किया गया।

25 अक्टूबर से 9 नवम्बर 2025 तक स्वच्छता पखवाड़ा


स्वच्छ भारत अभियान-शहरी 2.0 अंतर्गत राज्य शहरी विकास अभिकरण छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य स्तरीय विशेष स्वच्छता पखवाड़ा-2025 का आयोजन 25 अक्टूबर से 9 नवम्बर 2025 तक किया जा रहा है।

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।