रायपुर। दिल्ली के लाल किला क्षेत्र में हुए धमाके में जहां 12 लोगों की मौत हुई, वहीं छत्तीसगढ़ के बालोद जिले की एक कार भी इसकी चपेट में आ गई। रायपुर पासिंग नंबर CG 04 PY 6021 वाली यह कार गुण्डरदेही ब्लॉक के सिर्री गांव निवासी हिमांशु बघेल की है, जो नोएडा में सेल्फ-ड्राइव कार रेंटल कंपनी चलाते हैं।

घटना के समय हिमांशु ने यह कार किराए पर दी हुई थी। जानकारी के मुताबिक, कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। हिमांशु के पिता ने बताया कि बेटे से बात हो चुकी है और वह पूरी तरह सुरक्षित है। उनके साथ रहने वाला जयंत दिल्ली से गांव के लिए रवाना हो गया है। परिवार को बेटे की खबर मिलते ही राहत मिली।

हिमांशु के पिता ने कहा कि कार को गंभीर नुकसान पहुंचा है। ड्राइवर साइड पूरी तरह जल गई है और शीशे टूट गए हैं। हालांकि घटना के वक्त कार कौन चला रहा था, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

See also  पहली बार प्रदेश कैबिनेट की बैठक राजधानी के बाहर यहां होगी, पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण है यह जगह

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।