टीआरपी डेस्क। बलरामपुर ज़िले में भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पटवारी हेमंत कुजूर, जो राजस्व हल्का क्षेत्र में पदस्थ है, पर एक किसान से निजी भूमि के सीमांकन के एवज में 10,000 रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, परसडीहा जनपद पंचायत वाड्रफनगर के निवासी राजेश पटेल ने अपनी निजी भूमि के सीमांकन के लिए आवेदन दिया था। आरोप है कि इसके बाद पटवारी हेमंत कुजूर लगातार उससे पैसों की मांग कर रहा था। शिकायतकर्ता राजेश ने पहले ही 2,000 रुपए बतौर एडवांस दे दिए थे, लेकिन पटवारी ने शेष 8,000 रुपए की मांग की।

राजेश पटेल ने इसकी शिकायत ACB से की, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही पटवारी ने शेष 8,000 रुपए की रकम तहसील कार्यालय के सामने ली, ACB की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

See also  IED Blast : नक्सलियों द्वारा लगाए IED की चपेट में आने से एक जवान गंभीर रूप से घायल, इलाज के लिए ले जाया गया अस्पताल

इस कार्रवाई से एक बार फिर यह साबित हुआ है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्य की एजेंसियां सतर्क हैं और ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।