रायपुर। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में दवा सप्लाई करने वाली 9M इंडिया लिमिटेड (9M India Limited) कंपनी की दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल उठने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कदम उठाया है। वर्ष 2024 में तैयार की गई कंपनी की सभी पैरासिटामोल बैचों के वितरण और उपयोग पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी गई है।

छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (CGMSC) ने निर्देश जारी कर सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश दिया है कि वे इन दवाओं का उपयोग बंद करें और उपलब्ध स्टॉक को रायपुर स्थित मुख्य दवा भंडार में लौटाएं। यह फैसला स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर लिया गया है।

जांच के दौरान पाया गया कि 9M इंडिया लिमिटेड और इसके अधीन काम कर रही संस्थाओं द्वारा सप्लाई की गई पैरासिटामोल 500 एमजी और 650 एमजी की टैबलेट्स में काले धब्बे सहित अन्य भौतिक दोष पाए गए हैं। ये खामियां दवा की गुणवत्ता को संदेह के घेरे में लाती हैं और मरीजों के स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा कर सकती हैं।

See also  Smart Meter बना सिरदर्द: कभी 100-200 रुपये आता था बिजली बिल, अब हजारों में करना पड़ता है भुगतान, इस जिले की महिलाओं ने खोला मोर्चा

विशेष रूप से दो बैचों की जानकारी सार्वजनिक की गई है – पैरासिटामोल 650 एमजी (ड्रग कोड SP19448, बैच नंबर RT24045, निर्माण तिथि 1 फरवरी 2024, समाप्ति तिथि 31 जनवरी 2026) और पैरासिटामोल 500 एमजी (ड्रग कोड D395, बैच नंबर RT23547, निर्माण तिथि 1 नवंबर 2023)। इनमें से 2024 में निर्मित सभी बैचों को असुरक्षित माना गया है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।