टीआरपी। Basant Panchami : हिंदू पंचांग के माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर 23 जनवरी को मां सरस्वती की आराधना का पर्व बसंत पंचमी श्रद्धा उल्लास से मनाएंगे। पूरे वर्ष में देवउठनी एकादशी और अक्षय तृतीया के अलावा तीसरा अबूझ मुहूर्त बसंत पंचमी को माना जाता है। इन मुहूर्तों में पंचांग देखने की आवश्यता नहीं होती। इस दिन सभी तरह के शुभ संस्कार संपन्न किए जा सकते हैं। इस दिन कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। इस दिन गृह प्रवेश, वाहन खरीदी, आभूषण खरीदी एवं नया व्यवसाय करना शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन जो भी काय किया जाए वह स्थायी रूप से फल प्रदान करता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पंचमी तिथि 23 जनवरी को सुबह 2.बजकर 28 मिनट पर प्रारंभ होगी। पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 7 से दोपहर 12.30 बजे तक है। इस दिन रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग का संयोग बन रहा है।

See also  रायपुर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, कबीर नगर में तेल चोरी के बड़े रैकेट का खुलासा

मालव्य और शश राजयोग

साथ ही मालव्य और शश राजयोग का निर्माण हो रहा है। शुक्र और शनि के उच्च या स्वराशि में होने से यह राजयोग बन रहा है, जो करियर, धन और सुख-सुविधाओं में वृद्धि करता है। इसके अलावा बुधादित्य योग भी बन रहा है, जो विद्यार्थियों और बौद्धिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी माना जाता है।

बच्चों को सिखाएं अक्षर ज्ञान

ऐसी मान्यता है कि बसंत पंचमी पर मां सरस्वती का अवतरण हुआ था। मां सरस्वती को ज्ञान की देवी कहा जाता है। पंचमी तिथि पर बच्चों को पहला अक्षर ज्ञान सिखाने से वह कुशाग्र बुद्धि का होता है। गायत्री परिवार में अक्षर ज्ञान और बंगाली समाज में हाथे खड़ी यानी चॉक से अक्षर लिखना सिखाने की परंपरा निभाई जाती है। बच्चों को पीले वस्त्र पहनाकर मां सरस्वती की आराधना करके अक्षर ज्ञान देने के साथ ही जरूरतमंदों को लेखन सामग्री जैसे, पेन, पेंसिल, कॉपी, पुस्तक आदि का दान देना चाहिए।

See also  अविश्वास प्रस्ताव में बोलने की समय सीमा सिर्फ 5 घंटा को लेकर तीखी नोकझोंक

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।